फिरोज़ाबाद: गांव घुनपई में धरने पर बैठे मासूम बच्चों और महिलाओं की बिगड़ी तबियत
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव घुनपई में सोमवार की शाम धरने पर बैठी महिलाये और मासूम बच्चों की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। तीन बच्चे और दो महिलाओं की तबियत बिगड़ी है। जिनको आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है केशव सिंह का परिवार जमीन कब्ज़ा के विरोध में पिछले दो दोनों से धरने पर बैठ कर न्याय मांग रहा है।