फिरोज़ाबाद: पुलिस ने गणेश नगर इलाके से बाइक चोर गिरोह के एक बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और देशी कट्टा बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस टीम ने चोर गिरोह के शातिर बदमाश नरवेश उर्फ़ छिंगा को चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशान देहीं से दो स्पेंल्डर बाइक और देशी कट्टा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है। वही पुलिस अन्य साथियो की तलाश में जुट गयी है।