गया टाउन सीडी ब्लॉक: ट्यूशन पढ़ने निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, गया पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी की
गया के कोतवाली थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय छात्र शुभम कुमार केशरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार शुभम 23 फरवरी को शाम करीब 4 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले था।लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।