रूपनगर: रूपनगढ़ में रावणा राजपूत विकास सभा समिति की चुनावी बैठक में जितेंद्र सिंह गौड़ बने अध्यक्ष
रूपनगढ़ में रावणा राजपूत विकास सभा समिति (चम्मालिसा) की रावणा राजपूत समाज भवन में आयोजित चुनावी बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं की सर्वसम्मति से जितेन्द्र सिंह गौड़ को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी गोड़ को अध्यक्ष चुने जाने के बाद समाजजनों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया