बहराइच: ज़िला प्रोबेशन अधिकारी ने दी जानकारी, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित
जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के उन मेधावी बच्चों, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि प्राप्त की हो। जिसके आवेदन करने के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।