जिले में दूध और दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट से स्पॉट चेकिंग, छात्राओं को किया जागरूक
कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रैपिड किट के माध्यम से दूध और दूध से बने पदार्थों की स्पाॅट पर ही जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने आर्य नगर स्थित सोनम दूध डेयरी व जय दुर्गे डेयरी के वाहन में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की।
जय दुर्गे डेयरी के वाहन में भरे दूध की गुणवत्ता पर संदेह होने से खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच वास्ते नमूना लिया। सोनम दूध डेयरी के बाहर खड़े वाहन विजयवीर डेयरी के वाहन में भरे दूध की भी स्पाॅट पर जांच की। कार्यालय में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनवंतरी काम्पलेक्स के पास चंपू कचौड़ी से दही व यूज्ड कुकिंग मस्टर्ड ऑयल के नमूने जांच वास्ते लिए।
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर इटावा रोड पर स्थित सांई कृपा रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर तुअर दाल का नमूना भी जांच हेतु लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद में परशुराम कुशवाह की कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना व रामजीलाल मिष्ठान भंडार पर दूध मावा पनीर के नमूने रैपिड किट से जांच किए। गोहद स्थित ताराचंद बांदिल की डेयरी से दूध का नमूना खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच वास्ते लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी ने मिहोना में स्थित मालव महिला मिल्क प्रोड्यूसर चिलिंग सेंटर व असवार रोड से गुजर रहे वाहनों में भरे दूध की रैपिड किट से मौके पर ही जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर एवं चलित प्रयोगशाला की केमिस्ट कु. आरती शिवहरे ने बिहारी पब्लिक स्कूल में जन जागरूक कार्यक्रम का आयोजन कर मिलावट को पहचानने के सरल तरीके बताए और मिलावट की रोकथाम संबंधी जानकारी स्कूल की छात्राओं को दी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026