दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ एन-जेन उप डाकघर का लोकार्पण
दरभंगा के संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में N Gen उप डाकघर का आधुनिक सुविधाओं के साथ लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, उत्तरी प्रक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे सहित कई लोग मौजूद थे। इस संबंध मे शुक्रवार को दिन के 12:30 बजे कई बातो की जानकारी दी गई।