कुडू: कुड़ू में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने मां अम्बे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, सुख-समृद्धि की कामना
Kuru, Lohardaga | Oct 17, 2026 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर कुड़ू में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और समाजसेवी बालकिशोर प्रसाद ने कुड़ू के ब्लॉक मोड़ स्थित मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।