करतला: अधूरे स्कूल भवन निर्माण पर पूर्व सरपंच को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
Kartala, Korba | Jun 16, 2026 कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला ने ग्राम पंचायत दादरकला के पूर्व सरपंच जीवराखन कंवर को स्कूल भवन निर्माण कार्य अधूरा रहने के मामले में द्वितीय कारण बताओ सूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत दादरकला अंतर्गत ढेलवाडीह में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण एवं पुराने भवन के विनिष्टीकरण कार्य के लिए 15.65 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की