नवाबगंज: बाराबंकी में बेटी से छेड़छाड़ और मां की पिटाई, शिकायत करने गई मां को पीटा, पुलिस से न्याय की गुहार
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने गई मां को आरोपियों के परिजनों ने बेरहमी से पीटा।यह घटना नई बस्ती नबीगंज की है। पीड़ित महिला ने मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी काम से घर लौट रही थी।