खेकड़ा: मुकुंदपुर निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | Apr 16, 2026 छपरौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि आरोपी शिवा पुत्र सतीश उर्फ सत्तू निवासी मुकंदपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।