सीपी जोशी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का जन्मदिन नाथद्वारा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले श्रीनाथजी मंदिर में मंगला झांकी के दर्शन किए। इसके बाद चौपाटी पर केक काटकर श्रीनाथजी का प्रसाद वितरित किया गया। श्रीनाथ कॉलोनी, का तालाब विद्यालय और गूंजोल विद्यालय में छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण भी किया गया। वहीं कुम्हारवाड़ा में केक काटकर आतिशबाजी के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोगवश जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी चौपाटी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर डॉ. सी.पी. जोशी को ज�