मानपुर: मानपुर वन विभाग की टीम ने पूर्व वनकर्मी को किया गिरफ्तार,नकली वनाधिकार पत्र बनाने के आरोप पर की गई कार्यवाही
Manpur, Umaria | Jun 30, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर मे वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण और फर्जी वनाधिकार दस्तावेज बनाने के गंभीर मामले मे परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर की टीम ने एक पूर्व वनकर्मी को गिरफ्तार किया है।वन विभाग ने इस मामले मे वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि आरोपी को वर्ष 2009 मे वन विभाग से बर्खास्त कर दिया था।