सासनी: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद, कार्रवाई जारी
Sasni, Hathras | Apr 2, 2026 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा जनपद मे अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सासनी कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला किशनगढ़ी को जाने वाले रास्ते से घेराबंदी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में सासनी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।