सहारनपुर: कोतवाली देहात थाना ने 320 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर परिक्षेत्र में चल रही विशेष पहचान व चैकिंग के दौरान गुरूवार दोपहर 1:00 बजे थाना कोतवाली देहात की टीम ने नई बस्ती हलालपुर से समीर पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि समीर के संबंधों (FORWARD और BACKWARD लिंक) की जांच की जा रही है।