जमुई: इकेरिया गांव में मा^र^पी^ट को लेकर पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
टाउन थाना क्षेत्र के इकेरिया गांव में दबंग पड़ोसियों द्वारा मोहन राम और उनके दो पुत्र बम बमबम राम वह शुभम कुमार के साथ मा^र^पी^ट करने और उल्टा झूठा केस करने को शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पीड़ित परिवार टाउन थाना पहुंचे जहां लिखित आवेदन देकर आरोपित पड़ोसीयों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मारपीट का आरोप सुरेंद्र राम, विकास राम उर्फ साजन, विद्यासागर राम और इंदु देवी पर लगाया है। पीड़ित ने बताया कि तेज बारिश शुरू होने के बाद उक्त आरोपितों द्वारा दबंगईपूर्वक नाला को बंद कर दिया गया। जिससे पूरा पानी घर में प्रवेश कर गया। जब बंद नाला को खोलने गए तो उक्त लोगों द्वारा लाठी डंडा व लोहे की रड से मारपीट की गई। जिससे पिता और दो पुत्र घायल हो गए। तीनों का इलाज भी सदर अस्पताल में कराया गया है। इस दौरान आरोपित उल्टा झूठा केस करने के लिए थाना में आवेदन दिया है जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरिपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #jamuibihar #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jun 6, 2026