परिहार: प्रेम विवाह के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो, पिता और भाई पर लगाए गंभीर आरोप
परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चर्चा में आ गई है। वीडियो में युवती ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और यदि उसके ससुराल पक्ष के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके जिम्मेदार उसके पिता और भाई होंगे। युवती के बयान के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ