मुंगावली: पिपरई रोड पर अज्ञात ऑटो चालक ने 21 वर्षीय युवक को टक्कर मारी, मामला दर्ज
मुंगावली में पिपरई रोड़ पर एक 21 वर्षीय युवक को अज्ञात आटो चालक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी भानू प्रताप सिंह उम्र 21 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पिपरई रोड़ पर शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे अज्ञात आटो चालक ने लापरवाही और तेजी से आटो चला कर उसमें टक्कर मार दी ।