बस स्टैंड पर सैलून में लगी आग शॉर्ट सर्किट से हजारों का नुकसान
रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल बस स्टैंड स्थित एक हेयर सैलून में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने दुकान में रखा फर्नीचर, हेयर कटिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलाकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान मालिक ने हजारों रुपये के नुकसान की बात कही है।
Baraut, Bagpat | Jun 25, 2026