सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मवेशी मामले में आठ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सिमडेगा के बानों थाना क्षेत्र में मंगलवार को मिले प्रतिबंधित मवेशी के मामले में पुलिस के द्वारा 8 लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह के कार्यालय में बुधवार को 1:00 बजे प्रेस वार्ता हुई। जहां पर उन्होंने इस संबंध में बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई करते हुए 24 मवेशी बरामद की गई थी।