राजपुर: राजपुर में मवेशी की हुई चोरी: खरगपुरा से रात में दो भैंस गायब, पशुपालकों में दहशत
Rajpur, Buxar | Jul 4, 2026 राजपुर, थाना क्षेत्र में बीती रात खरगपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने किसान रामभजन तिवारी के घर के बाहर बंधी दो भैंसों पर हाथ साफ कर दिया। उमस भरी गर्मी के कारण परिवार गहरी नींद में था, इसलिए दोनों भैंसें घर के बगल में खुले में बंधी थीं। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने उन्हें ले उड़े। सुबह चारा देने पहुंचे रामभजन तिवारी के होश उड़ गए जब खूंटा खाली मिला।