शाहबाद::-- धान खरीद को लेकर सरकार के साथ किसानों की बनी सहमति , किसानों धरना की समाप्त, कल से खरीद होगी शुरू
गुरनाम सिंह चढ़ूंनी ने कहा की सरकार से मीटिंग में सहमति बन गई है धान की सरकारी खरीद परसों से शुरू होगी , लेकिन अब तक या फिर आने वाले कल तक जितने भी धान अनाज मंडी में पहुंचेगी । इसकी खरीद सरकार के द्वारा की जाएगी हालांकि उसका जे फॉर्म परसों से ही काटा जाएगा लेकिन उसकी बायोमेट्रिक आज और कल हो जाएगी उसको दोबारा मंडी में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल जहां पर धान की अर्ली वैरायटी लगाई जाती है वहां पर राज्य सरकार केंद्र सरकार से अलगे सीजन में 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की अपील करेगी । और लिखित में यह भेजा जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी इस पर भी सरकार के लोगों के साथ उनकी बातचीत हुई है
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मीटिंग में किसान की समस्या का हल हो गया है किसानों को धान खरीद में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी इनकी धान की खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी।