गिरिडीह: गांडेय: बदगुंदा पंचायत में अवैध आरा मील पर डीएफओ के निर्देश पर छापेमारी
गांडेय के बदगुंदा पंचायत तीन अलग अलग इलाकों में अवैध रूप से संचालित आरा मील में बुधवार की सुबह 8 बजे डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि नेतृत्व में छापेमारी किया। यहाँ तीनों आरा मील में जेसीबी चलाकर अवैध आरा मिल को ध्वस्त करते हुए आरा मशीन, कीमती लकड़ी,चिरान पटरा आदि जब्त कर ट्रैक्टर के माध्यम से गांडेय के वन विभाग कार्यालय लाया गया।।