जबलपुर: बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर द्वारा विश्व हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष से अभद्रता, एसपी ने दिए जांच के आदेश
विश्व हिन्दू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) विकास कुमार खरे ने जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को एक थाना प्रभारी बेलबाग के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। इस शिकायत पत्र में बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर द्वारा विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार खरे के साथ अभद्रता करने की शिकायत की गई है।