सिमडेगा: सिमडेगा में अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों की कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आयोजित की गई
सिमडेगा:- समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे अनुकंपा के आधार पर तृतीय वर्ग में नियुक्त कर्मियों की कंप्यूटर दक्षता जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सभी कर्मियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार कंप्यूटर ज्ञान व कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। इस दौरान एनआईसी के डीआईओ गौरव कुमार सहित स्थापना शाखा के कर्मी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।