बहराइच: धर्मापुर में पैसों और सम्पत्ति के विवाद में देवर और देवरानी ने मिलकर भाभी की हत्या की: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
शुक्रवार शाम को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कोतवाली मूर्तिहा के धर्मापुर मे आरती देवी नाम की महिला की उसके देवर दिनेश और उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला का निर्माण हत्या कर दी है। उन्होंने बताया की आरती देवी के पति का एक्सीडेंट में 1 साल पहले स्वर्गवास हुआ था बीमा की रकम और संपत्ति के लिए हत्या की गयी है।