परसवाड़ा: संघर्ष लाया रंग: दिव्यांग मुकेश को मिली नई रफ़्तार, बैटरी ट्राइसाइकिल बनी सहारा
ग्राम चीनी के दिव्यांग युवक मुकेश सर्राटे के संघर्ष की कहानी आखिरकार रंग लाई। कुछ समय पहले तक पुरानी ट्राइसाइकिल के सहारे गांव-गांव घूमकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मुकेश को अब बैटरी चालित ट्राइसाइकिल मिल गई है, जिससे उनके जीवन में नई गति और आत्मविश्वास आया है। यह सहायता समाजसेवी रामेश्वर कटरे की पहल और प्रशासन के प्रयासों से संभव हो सकी।