छतरपुर: परा में घर से खेत जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम परा के रहने वाले इंद्रपाल सिंह घर से बाईक पर सवार होकर खेत जा रहे थे तभी रास्ते में तेज हफ्ता कार ने उन्हें टक्कर मार दी,जिसके बाद ई रिक्शा से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए,जहां ट्रॉमा वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है। वही यह घटना आज 11 अप्रैल शाम 5:00 बजे की बताई गई है।