नईसराय: शादियों के सीजन में यात्री बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर लोग, महिला और बच्चों का बुरा हाल
शादी विवाह के सीजन के चलते विभिन्न दुकानों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। आलम यह है कि, भारी भीड़ के कारण यात्री बसों में पैर रखने की जगह भी नहीं मिल रही इस कारण नियमों को दरकिनार कर लोग यात्री बसों की छतों पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। खासबात यह है कि, इन यात्री बसों में से कुछ यात्री बसें तो कई पुलिस थानों से होकर गुजरती हैं।