हरियाणा के गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है।
वायरल वीडियो में ब्लैक थार और स्कॉर्पियो समेत कई एसयूवी वाहनों को पानी और कीचड़ से भरे खेतों में तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कई वाहनों पर नंबर प्लेट भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही, जबकि ऑफ-रोडिंग के दौरान लापरवाही साफ नजर आ रही है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने ऐसे जानलेवा स्टंट पर चिंता जताई है। वहीं,
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
.
.
.
.
#Gurugram #Farrukhnagar #Thar #Scorpio #Stunt
Fatehabad, Agra | Jul 20, 2026