सिमडेगा: पालामाड़ा नदी से अंधाधुंध बालू का उठाव, अब दिखने लगी मिट्टी और उगने लगी घास
सिमडेगा जिले के तामड़ा, बीरू व पालामाड़ा नदी में अवैध बालू उठाव का असर अब साफ दिख रहा है। नदी का तल उजागर हो गया है और कई जगहों पर बालू की जगह मिट्टी नजर आ रही है, बीच धारा में घास भी उगने लगी है। ग्रामीणों ने चेताया है कि ऐसे ही दोहन जारी रहा तो नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। यह वीडियो रविवार दोपहर 1 बजे का बताया जा रहा है।