एकमा: हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियां, वृद्ध पर हमला, गंभीर रूप से घायल
Ekma, Saran | May 1, 2026 एकमा प्रखंड के बिनपुरा टोला गांव में अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के दौरान हवन का धुआं मधुमक्खियों के लिए आफत बन गया। धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने 70 वर्षीय शैलेश यादव पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह वृद्धि को बचा कर एकमा सी एच सी लाया गया जहां उपचार जारी है।