चित्तौड़गढ़: लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते मधुबन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते गुरुवार सुबह 2 घंटे तक मधुबन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। AEN ऋषभ भार्गव के अनुसार, मधुबन फीडर से जुड़े सोम नगर, कृष्ण वाटिका, विकास नगर, लवकुश नगर, बीमा नगर, बैंक नगर, कैलाशपुरी, श्रीनाथ कॉलोनी, पद्मिनी विहार, कबीर कॉलोनी, हाथी कुंड व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।