शाहपुरा: शाहपुरा के कोठिया में जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर, विधायक ने सुनीं समस्याएं
शाहपुरा। ग्राम पंचायत कोठिया में आयोजित जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शिरकत की। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से त्वरित समाधान के निर्देश दिए।