शिवपुरी नगर: अटारई के पति ने SP से गुहार लगाई: 'भाई' पत्नी भगा ले गया, विरोध पर घर में डाका डाल बच्चों को भी ले गए
शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम अटारई के एक युवक ने गुरुवार की शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी और बच्चों को वापस दिलाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। संजीव बघेल पुत्र कडोरीलाल बघेल ने दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ गुना में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले जब वह काम के सिलसिले में बाहर गया