जबलपुर: नगर निगम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन,संपत्ति कर,जल शुल्क अधिभार में राहत
नगर निगम में बकाया संपत्ति कर और जल शुल्क कर को लेकर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसमें संपत्ति कर और जल शुल्क कर में लोगों को बड़ी छूट दी गई।जहा निगम अधिकारी ने बताया की संपत्ति कर और जल शुल्क कर पर दी गई छूट को लेकर सुबह से भीड़ लगी हुई है।निगम ने साढ़े चार करोड़ का टारगेट बनाया है।जो शाम होने तक पूरा हो जाएगा।अधिभार में 100% की छूट दी जा रही है।