गोरखपुर: रास्ते के विवाद में बेटे ने पिता पर कुदाल से किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने, जांच में जुटी शाहपुर पुलिस
गोरखपुर में रास्ते के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।दरअसल,पीड़ित पिता बेटों के लिए रास्ता छोड़कर बाउंड्री बनवा रहे थे,तभी बड़ा बेटा कर्मा एक फीट और जमीन छोड़ने की मांग करने लगा।जिससे दोनों में बहस शुरू हो गई।और बेटे ने हमला कर दिया।