गंगरार: गंगरार के जवासिया फाटक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
गंगरार। राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ पर जवासिया फाटक के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसा हुआ। भीलवाड़ा से पिपलिया जा रहे रतन लाल पुत्र रामलाल जाट की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रतन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार संतोष पत्नी मोहन लाल को भी चोट आई है।