रमना: रमना में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Ramna, Garhwa | Apr 28, 2026 गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शोभनाथ प्रसाद के घर में संचालित दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आ