बिंदकी: कल्यानपुर थाना पुलिस ने 5 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों सुशील तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष तथा शिव शंकर तिवारी उम्र लगभग 58 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सौंह थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर को 5 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल, ₹450 नगद तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दिन में करीब 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय भेजा गया।