सिरोही: पालड़ी एम अस्पताल की लैब में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टल गया
Sirohi, Sirohi | May 1, 2026 जिले के पालड़ी एम स्थित सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की प्रयोगशाला (लैब) में अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा, जिससे वहां कार्यरत लैब टेक्नीशियन बाल-बाल बच गया। घटना के समय लैब में नियमित कार्य चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक छत से प्लास्टर का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा,