जगदलपुर: समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण और सुशासन तिहार की तैयारी के लिए दिए निर्देश
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन मई माह से किया जाएगा इसकी आवश्यक तैयारियों के साथ ही आम जनता के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उक्त निर्देश दिए।