वैशाली: अनियंत्रित बाइक से गिरकर अमृतपुर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल
लालगंज-वैशाली मुख्य सड़क मार्ग पर अमृतपुर के निकट एक बाइक पर सवार दो युवक अज्ञात वाहन के चकमा देने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।