मैहर में मिर्जापुर फेम एक्टर को डायरेक्टर ने बनाया बंधक, नहीं दिया मेहनताना, रोते हुए लगाई मदद की गुहार
लापता लेडीज और मिर्जापुर फेम एक्टर सत्येंद्र सोनी ने फिल्म डायरेक्टर पर पेमेंट रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. उनका मदद मांगता वीडियो वायरल होने के बाद मैहर पुलिस और कई लोगों की मदद से वह सुरक्षित मुंबई लौट आए.