अगिआंव: चिल्हर मुसहरटोली से पुलिस ने 225 लीटर महुआ पॉस किया बरामद, धंधेबाज को पुलिस कर रही है चिन्हित
Agiaon, Bhojpur | Dec 30, 2024 अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर मुसहरटोली में अजीमाबाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब बनाने को ले जमीन में डाले गए 225 लीटर महुआ पॉस को निकालकर वही पर नष्ट कर दिया। ये अभियान रविवार के शाम 5 बजे चलाया गया। वही पुलिस को देख धंधेबाज फ़रार हो गए है लेकिन पुलिस धंधेबाज को चिन्हित कर रही है और आगे की करवाई करेगी।