लखीसराय: लखीसराय में दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से कड़ी निगरानी
लखीसराय जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा मेले के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी मुख्य पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कंट्रोल रूम में बैठकर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।