बंजरिया: तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बंजरिया प्रखंड की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं
तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बंजरिया प्रखंड की कई सड़के जलमग्न हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी भेलाछपरा से पाठक टोला तक करीब डेढ़ किलो मीटर तक पूरी तरह सड़क जलजमाव बना हुआ है। पूर्व मुखिया कुमार मनोज सिंह ने बताया कि पँचरुखा पश्चिमी, पँचरुखा मध्य व सेमरा के ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना पड़ रहा है। मार्ग में तीन विद्यालय है,जिनके छात्र परेशान।