पिंड्रा: फूलपुर में कारोबारी मनीष सिंह हत्या कांड में फरार आरोपियों पर बढ़ी इनाम राशि, 50-50 हजार की घोषणा
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए कारोबारी मनीष सिंह की हत्या में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार कब आयात कर रही है। सोमवार को फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर इनाम राशि बढ़ाई है। पहले आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था जो अब बढ़कर 50 - 50 हजार किया गया है।