सदर: नगर निगम के विकास कार्यों में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाई, दिए तत्काल सुधार के निर्देश
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2026 नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को डिठोरी महल मस्जिद के पास चल रहे इंटरलॉकिंग, पेयजल एवं सीवर लाइन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दिनों से कार्य बंद मिलने और इंटरलॉकिंग का स्तर असमान पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल काम शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।