भभुआ: पचगांवा गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | May 17, 2025 पचगांवा गांव के पास अनियंत्रित ई रिक्शा के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई गई। जो सोनहन थाना क्षेत्र के पचगांव गांव निवासी बंसी यादव के पुत्र विनोद कुमार बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों में बताया कि युवक सोनहन से अपने गांव के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहा था।